उत्तराखण्ड कोटद्वार :: बिजनौर से लैंसडौन घूमने आए पर्यटकों की कार खोह नदी में गिरी, चार लापता, एक घायल

Share This News

दुगड्डा की ओर से कोटद्वार आ रही एक कार मंगलवार देर शाम आठ बजे सड़क पर कीचड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद से चार लोग लापता जबकि एक व्यक्ति कार से छिटक गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। रात तक राहत और बचाव कार्य चल जारी रहा।

 

नायब तहसीलदार श्रीधर नौटियाल ने बताया कि यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेननशादाद गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे। मंगलवार देर शाम आठ बजे वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। हादसे में बसी कीरतपुर बिजनौर निवासी गुलशेर (31) कार से छिटक गया।

वह घायल अवस्था में किसी तरह सड़क तक पहुंचा और दूसरे वाहनों को रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंचे। घायल गुलशेर ने बताया कि कार भनेड़ा निवासी इसरार चला रहा था। कार में इसरार के अलावा साहिल व शाहबुद्दीन निवासी ग्राम मेननशादाद व बसीम निवासी भनेड़ा मौजूद थे। नायब तहसीलदार ने बताया कि हादसे में लापता चारों लोगों की तलाश की जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago