14-15 को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

Share This News

आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रदेश में गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा बरसाती नदियां भी उफान पर हैं। शासन प्रशासन की ओर से नदी तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। अलकनंदा और भागीरथी सहित टोंस व यमुना का जलस्तर लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ा हुआ है।

14 व 15 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल

भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

 

कोटद्वार में मालन पुल टूटा, कई गांव का संपर्क कटा

भारी बारिश के बाद कोटद्वार भाबर मार्ग पर मालन पुल अचानक टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भारबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है।

प्रदेश में 449 सड़कें बंद

प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से बरस रहे बादलों ने प्रदेश की लाइफ लाइन पर ब्रेक लगा दी है। फिलहाल प्रदेश में 449 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में सड़कों के बंद होने की यह पहली बड़ी संख्या है।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago