लोकसभा चुनाव 2024 :: अभिषेक बच्चन प्रयागराज से ताल ठोक सकते हैं , बिग बी लड़े थे 1984 में इसी सीट से चुनाव

Share This News

लोकसभा चुनाव 2024 में इलाहाबाद संसदीय सीट सुर्खियों में रह सकती है। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन को यहां से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। चर्चा है कि इस संबंध में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही मुंबई जाकर अमिताभ बच्चन और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन से मुलाकात कर सकते हैं।

अगर अभिषेक बच्चन चुनाव लड़ते हैं तो चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। अमिताभ बच्चन का यहां से गहरा नाता रहा है। अभिषेक के भी काफी प्रशंसक हैं। ऐसे में अगर वह सपा से प्रत्याशी बने तो उनके चुनाव प्रचार के बिग बी, जया बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का यहां आना तय है।

 

बता दें कि इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर अमिताभ बच्चन ने 1984 में लोकसभा का चुनाव जीता था। तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं तब के दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को शिकस्त देेकर हर किसी को चौंका दिया था। उक्त चुनाव में अमिताभ को 68 फीसदी वोट मिले, जबकि बहुुगुणा के खाते में 25 फीसदी वोट आए।
अभिषेक बच्चन को प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल में यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि यह सिर्फ चर्चा ही है। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। वहीं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कह कि अभी लोकसभा चुनाव में वक्त है। प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही तय होगा।

1984 वाला ही सीन बन रहा 2024 में

अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा वर्तमान सांसद डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी को टिकट देती है तो 1984 वाला ही सीन प्रयागराज में बन जाएगा। दरअसल तब डाॅ.रीता बहुगुणा जोशी के पिता हेमवती नंदन बहुगुणा ने लोकदल से एवं कांग्रेस से महानायक अमिताभ बच्चन ने चुनाव लड़ा था। इस बार अगर रीता और अभिषेक चुनाव मैदान में सामने आए तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।

admin

Recent Posts

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 days ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 days ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

2 weeks ago