देहरादून :: नाम बदलकर प्यार फिर दुष्कर्म, अब धर्म बदलने का बना रहा था दबाव

Share This News

युवक ने अपना नाम बदलकर युवती से प्यार किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पहचान खुली तो युवती से मारपीट की। आरोप है कि अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म बदलने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने युवती के आरोपों के आधार पर युवक के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, क्षेत्र की एक युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान राजीव नगर में समीर नाम के लड़के से हुई। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताया था। शादी का झांसा देकर अपने साथ हरिद्वार की बाबर कॉलोनी ले गया। यहां पता चला कि समीर का असली नाम सावेज है। पीड़िता का कहना है कि जब उसे पता चला कि युवक समुदाय विशेष से है तो वह चौक गई और वहां से निकलने का प्रयास करने लगी। इस पर उसने मारपीट शुरू कर दी। युवती के अनुसार, यह घटना करीब दो माह पुरानी है। हरिद्वार ले जाकर आरोपी ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह मुश्किल से वहां से निकलकर आई। एसओ ने बताया, आरोपी सावेज निवासी नेहरू कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago