भारी बारिश से कोटद्वारा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरे ने तबाही मचाई है। देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोग समान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागे। मलबे से घरों के अंदर रखा समान खराब हो गया है। आर्मी कैंप को जाने वाली पुलिया भी बह गई।
दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित आसपास रात से बारिश जारी है। ओजरी डाबरकोट,झर्झरगाड़ सहित कहीं जगहों पर मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बाधित हो गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन
भारी बारिश होने के आसार है।
वहीं मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। यानी अगस्त की शुरुआत भी भारी बारिश के साथ हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी समस्या से बचने के लिए पहाड़ी जिलों की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले लें।
पांच साल बाद देहरादून में 28 जुलाई को सामान्य से बहुत कम बारिश हुई। शुक्रवार को दून में सिर्फ 2.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 90 फीसदी कम है। जबकि पांच साल पहले साल 2018 में इस दिन 89.9 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से करीब 67 फीसदी अधिक है। जबकि वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक भी इससे कम बारिश हुई है। शुक्रवार को राज्यभर में भी सामान्य से 52 फीसदी बारिश कम हुई। हालांकि प्रदेशभर में पूरे जुलाई में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…