चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पांच जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

Share This News

उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है।

देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तीन-चार घंटे की बारिश में ही तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है। उन्होंने नदी किनारे रहने वालों लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

पांच जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए बृहस्पतिवार 10 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत चमोली जिले में बृहस्पतिवार को को भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। जिसे देखते हुए सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा एक से 12 तक) के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

प्रदेश में 225 सड़कें अभी भी बंद

प्रदेश में आ रही आपदाओं के बीच बुधवार तक 225 सड़कें बंद हैं। इनमें दो नेशनल हाईवे, 13 स्टेट हाईवे, आठ जिलों के बीच की मोटर रोड, चार बाह्य मोटर मार्ग, 89 गांवों की सड़कें शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित 109 ग्राम सड़कें भी बंद पड़ी हुई हैं। सरकार इन्हें खोलने का प्रयास कर रही है।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago