Dehradun: पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर को ईडी ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप

Share This News

करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। वालिया पांच दिन तक ईडी की कस्टडी में रहेगा। पिछले दिनों एसटीएफ ने भी वालिया को गिरफ्तार किया था। वहीं,  ईडी वालिया की पत्नी शैफाली को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

 

वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर और देहरादून के कई लोगों ने पुष्पांजलि रियलम्स पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने शुरूआत में डालनवाला थाने में पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल, डायरेक्टर राजपाल वालिया आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद एक-एक कर कई शिकायतें पुलिस के पास आईं। इनमें राजपुर और डालनवाला थाने में एक के बाद एक दस मुकदमे दर्ज हुए।  डायरेक्टर राजपाल वालिया के खिलाफ भी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago