ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हो रही बारिश के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। हालांकि, इस बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। सोमवार सुबह भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बूंदाबांदी हो रही है। जिसके कारण ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। सोमवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिनभर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।
दिल्ली-NCR में रविवार से हो रही बारिश सोमवार सुबह भी जारी रही। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। इनमें चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर समेत कई शहर शामिल हैं।
हरियाणा और पंजाब में भी रविवार को बारिश हुई। जिसके कारण हरियाणा और पंजाब में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में ओलावृष्टि संभव है।
वहीं, पहाड़ों पर भी मौसम ने फिर करवट बदल ली है। उत्तराखंड में घने बादलों के बीच वर्षा-बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में शाम को एक से दो दौर की वर्षा हुई।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल स्पीति सहित रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा, कुंजम, चंबा जिले के पांगी व भरमौर समेत अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ। राजधानी शिमला में देर शाम को 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से आंधी चली। इसके चलते यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…