लुटेरी दुल्हनें! दो बहनों ने दो भाइयों से की शादी, नशीली खीर खिलाकर किया बेहोश, जेवर-नकदी लेकर भागीं

Share This News

Hardoi News: दोनों बहनों ने खीर में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों भाइयों के साथ ही परिवार के सदस्यों को खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए, तो रात में ही मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर दोनों बहनें जेवर, कपड़ा, मोबाइल व करीब पांच हजार रुपये लेकर भाग गईं।

 

 

हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में नवविवाहिताओं ने अपने-अपने पतियों सहित परिवार के सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर, नकदी और मोबाइल आदि पार कर दिए। चढ़ावे के जेवर सहित घर से चोरी व नवविवाहिताओं के भाग जाने की जानकारी गुरुवार सुबह परिवार के सदस्यों के जागने पर हुई।

 

 

 

पीड़ित परिवार ने शादी कराने वाले सहित दोनों लड़कियों के विरुद्ध एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी है। टड़ियावां क्षेत्र के एक गांव निवासी दो भाईयों की शादी न होने पर आंखों से दिव्यांग मां ने बहू की ख्वाहिश में सीतापुर के एक व्यक्ति से शादी कराने का सौदा कर लिया।

जैसा कि पीड़ित ने बताया कि मां से एक व्यक्ति ने 80 हजार में दोनों भाइयों की शादी कराने का सौदा किया था। 78 हजार नकद और दो हजार रुपये फोन-पे से लिए थे। मंगलवार को वह व्यक्ति दो बहनों को लेकर आया और शादी करने की बात कही।

 

 

एक मंदिर में दोनों भाइयों की थी शादी:
पीड़ित ने बताया कि उसने शादी के लिए दोनों बहनों के लिए करीब एक लाख से अधिक कीमत के जेवर, कपड़ा आदि की खरीदारी की। बताया कि लड़कियां लाने वाले व्यक्ति बुधवार सुबह चला गया। शाम को गांव के पास ही एक मंदिर में दोनों भाइयों ने उन दोनों बहनों के साथ शादी कर दी।

 

 

रात में ही जेवर-नकदी लेकर भागीं:
बताया कि गांव में ही भंडारा था, इसलिए खाना व खीर आदि आया था। दोनों बहनों ने खीर में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों भाइयों के साथ ही परिवार के सदस्यों को खिला दिया। इससे वह जब बेहोश हो गए, तो रात में ही मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर दोनों बहनें जेवर, कपड़ा, मोबाइल व करीब पांच हजार रुपये लेकर चंपत हो गईं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago