CERT-In Alert: सरकार ने दी चेतावनी, आपके सिस्टम में है यह ब्राउजर तो तुरंत करें अपडेट

Share This News

यदि आप भी मॉजिला फायरफॉक्स ब्राउजर या उसके कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ा अलर्ट है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Mozilla यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। CERT-In ने कहा है कि मॉजिला में कई सारे बग हैं जिनका हैकर्स फायदा उठा सकते हैं।

 

 

 

CERT-In ने कहा है कि मॉजिला की कोडिंग में कई सारे बग हैं जिनकी मदद से हैकर्स पूरे सिस्टम को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। इसके अलावा निजी और जरूरी डाटा भी चोरी कर सकते हैं। इस बग को सर्ट ने Note CIVN-2023-0348 नाम दिया है।

 

सर्ट के मुताबिक WebGL2 blitFramebuffer में मेमोरी एक्सेस का बग है जिसकी मदद से हैकर्स मॉजिला ब्राउजर को क्रैश कर सकते हैं। एक अन्य बग की मदद से हैकर्स यूजर्स को गुमराह करके परमिशन ले सकते हैं।

 

एक बग API कॉपिंग कंटेंट का भी है जिसकी मदद से हैकर्स आपके द्वारा कॉपी किए गए कंटेंट को अपने सिस्टम पर पेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा एक बग ऐसा भी है जिसकी मदद से हैकर्स यूजर्स को गलत वेबसाइट पर ले जा सकते हैं।

कुछ बग यूजर्स को फेक पॉपअप नोटिफिकेशन भी देते हैं। %READER-BYLINE% में एक बग है जिसकी मदद से हैकर्स आपके सिस्टम में मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। इन सभी तरह के बग से बचने का एक ही रास्ता है कि आप अपने सिस्टम और मॉजिला ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago