उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहां देवी-देवताओं का निवास हैं। नैनीताल के रामनगर में स्थित हनुमान धाम आस्था का अटूट केंद्र बन गया है। भक्तों का कहना है कि हनुमान धाम में बजरंग बली के नौ स्वरूपों और बारह लीलाओं के दर्शन होते हैं। भक्तों का कहना है कि हनुमान धाम में हनुमान भगवान के सामने अपनी मनोकामना लिखकर रखने से सभी मन्नतें पूरी हो जाती हैं। जानकारों का कहना है कि यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का अकेला ऐसा मंदिर है, जहां एक साथ बजरंगबली के नौ रूपों और उनकी बारह लीलाओं के दर्शन होते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हनुमान भगवान के आदर्शों पर चलने के लिए इस धाम का निर्माण किया गया है।
कब जाएं हनुमान धाम और क्या होगा समय
कभी भी मंदिर बंद नहीं रहता है। रविवार से शनिवार के दिन मंदिर सुबह 6:00 से शाम के 9:00 तक खुलता है। इस समय हनुमान की यहां अद्भुत आरती होती है। दोपहर के 1:00 बजे से 2:00 बजे तक विश्राम का समय होता है। हनुमान धाम में मंगला आरती एवं पुष्पांजलि सुबह 7 बजे होता है। भोग और भोग आरती दोपहर 12 बजे होता है। हनुमान चालीसा पाठ, सायंकालीन आरती एवं पुष्पांजलि शाम 7:30 बजे होता है और शयन आरती रात 9 बजे होता है।
प्रतिदिन पहुंचते हैं सैकड़ों श्रद्धालु
हनुमान धाम में विराजमान हनुमान भगवान के विभिन्न रूप देखने के लिए हर रोज सैकड़ों लोग आते हैं। इसके अलावा अब गिरिजा मंदिर के अलावा कॉर्बेट पार्क आने वाले पर्यटक भी भारी संख्या में हनुमान धाम पहुंचते है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…