कानपुर के चकेरी के कोयलानगर निवासी शिक्षक राजेश गौतम (41) की सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में कार से कुचलकर हुई मौत का खुलासा हो गया है। उनकी पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी के भाई व एक कार चालक को चार लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी।
हत्या को हादसा दिखाने के लिए मॉर्निंग वॉक पर गए राजेश को कार से कुचलवाया था। पुलिस ने उर्मिला, उसके प्रेमी शैलेंद्र सोनकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सरसौल ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक राजेश की पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के जगतपुरी पुराना शिवली रोड निवासी शैलेंद्र सोनकर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राजेश को हो गई थी और दोनों में विवाद होता था।
इसी को देखते हुए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। तय हुआ कि पति को मॉर्निंग वॉक पर जाते समय गाड़ी से कुचलकर मार देंगे। इसी के तहत चार नवंबर को मॉर्निंग वॉक पर निकले राजेश को कार से कुचलवा दिया गया।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…