अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share This News

अल्मोड़ा में घर से स्कूल गई एक किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पौड़ी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

 

 

क्या है मामला ?
चार दिसंबर को सल्ट ब्लॉक की 13 वर्षीय एक छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली। सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। मंगलवार को अल्मोड़ा पुलिस ने मामले में आरोपी को पौड़ी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने बताया कि आरोपी ने स्कूल जाते समय उसका अपहरण किया और उसे पौड़ी ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 363, 376 में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। -रामचंद्र राजगुरु,एसएसपी अल्मोड़ा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago