कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत मालन कंपार्टमेंट के रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में तस्करों ने चंदन के पांच हरे पेड़ों पर आरी चला दी। मामला बीती रात 12 से 3 बजे का है , जब तस्करो ने कोटद्वार रेंज की जगदेव बाबा मंदिर के समीप खड़े पांच चंदन के पेड़ो पर आरी चला दी।. तस्कर चंदन के पेड़ों को अपने साथ ले जाने में नाकाम रहे। चंदन की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
आपको बता दे कि जिस जगह पर चंदन के हरे पेड़ों पर आरी चलायी गयी वहां से 300 मीटर दूर वन विभाग की चौकी स्थित है। मामला यही नहीं थमा बीती रात को तस्करों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 534 से सटे सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में खड़े चंदन के पेड़ भी काट डाला। एक पेड़ को काटकर नीचे गिरा दिया तो दूसरे को आरी से आधा काट कर छोड़ दिया। इस से पूर्व भी तस्कर शिवपुर और शिब्बूनगर में लोगों के बगीचे से चंदन के पेड़ काटकर लापता कर चुके हैं।
कोटद्वार रेंज अधिकारी देवेंद्र काला ने बताया कि वीरबार रात के करीब 12 से 3 बजे के बीच मालन कंपार्टमेंट से काटे गए है। तस्कर को पकड़ने की करवाई की जा रही है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…