China Birth Rate: चीन को सता रही नौजवानों की कमी, अविवाहित जोड़ों को बच्चे पैदा करने की दी इजाजत

Share This News

बीजिंग । चीन की जनसंख्या में भारी गिरावट देखी गई है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में ये सामने आया था कि देश में पैदा होने वाले बच्चों का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर तक नीचे गिर गया है।

अब चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में स्वास्थ्य अधिकारियों ने गिरती जन्म दर को कम करने के लिए अविवाहित व्यक्तियों को भी परिवार बढ़ाने की इजाजत देने का मन बनाया है। इसके अलावा, शादी-शुदा जोड़े सरकार के आरक्षित लाभों का आनंद ले सकेंगे।

पहले केवल विवाहित महिलाओं को थी जन्म देने की अनुमति

अब तक केवल विवाहित महिलाओं को ही कानूनी रूप से बच्चे को जन्म देने की अनुमति थी। लेकिन हाल के वर्षों में विवाह व जन्म दर रिकॉर्ड स्तर तक गिर जाने के कारण, प्रांतीय अधिकारियों ने 2019 के नियम को फिर से लागू किया है। जिसमें सिंगल लोगों को भी बच्चा पैदा करने की आजादी है।

15 फरवरी से, विवाहित जोड़े और संतान चाहने वाला कोई भी व्यक्ति चीन के पांचवें सबसे अधिक आबादी वाले इस प्रांत में सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसके साथ, उनके बच्चे पैदा करने की संख्या पर भी कोई सीमा तय नहीं होगी।

 

पिछले 60 सालों में पहली बार घटी आबादी

सिचुआन के स्वास्थ्य आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि इस नए नियम का उद्देश्य देश की जनसंख्या को बढ़ावा देना है। अब तक, आयोग ने केवल उन विवाहित जोड़ों को अनुमति दी थी, जो दो बच्चों तक स्थानीय अधिकारियों के साथ पंजीकरण कराना चाहते थे। चीन की आबादी पिछले 60 सालों में पहली बार घटी है।

 

स्थानीय अधिकारियों के साथ रजिस्ट्रेशन जोड़ों के लिए देश भर में चिकित्सा बिलों को कवर करने की मातृत्व बीमा सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, ये विवाहित महिलाओं को मातृत्व अवकाश के दौरान पूरा वेतन रखने की भी अनुमति देता है। ये लाभ अब सिचुआन में सिंगल महिलाओं और पुरुषों को भी दिए जाएंगे। बता दें कि चीन की अधिकांश जनसांख्यिकीय गिरावट 1980 और 2015 के बीच लागू की गई एक-बच्चे की नीति के कारण हुई है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago