Haridwar: ऑनलाइन एसीआर नहीं भरने पर पड़ा भारी, 136 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका, कप्तान ने की कार्रवाई

Share This News

ऑनलाइन एसीआर (वार्षिक चरित्र मंतव्य) न भरना जनपदभर के 136 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसीआर न भरने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। सभी का दिसंबर माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

कप्तान की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की सुविधा के लिए एसीआर ऑनलाइन भरवाई जा रही है। एसीआर में पुलिसकर्मियों हर साल आचरण, चरित्र, क्षमताएं और प्रदर्शन सहित अन्य रिकॉर्ड दर्ज करवाना होता है।

पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई
एसएसपी ने भी सभी कर्मचारियों को वर्ष 2022 का अपनी एसीआर अपडेट करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे। लेकिन जनपद के 136 पुलिसकर्मियों ने अपना ऑनलाइन एसीआर ही नहीं भरा है। जब इसका पता चला तो एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।

 

 

 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एसीआर न भरने वाले सभी 136 पुलिसकर्मियों का दिसंबर माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। जब तक एसीआर नहीं भरी जाएगी तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी एसीआर न भरने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago