Kotdwar News: ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Share This News

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ कोटद्वार, लैंसडौन और सतपुली उप मंडल से जुड़े ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस मौके पर डाक सेवकों ने उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा व पेंशन देने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

 

बृहस्पतिवार को ग्रामीण डाक सेवक कोटद्वार के बदरीनाथ मार्ग स्थित मुख्य डाकघर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह विषम परिस्थितियों में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन विभाग लगातार उनकी जायज मांगों की अनदेखी करता रहा है। अन्य विभागीय कर्मचारियों की तरह उन्हें अच्छी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अभी तक कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशें भी पूर्ण रूप से लागू नहीं की गई हैं। इस मौके पर विभाग से उनकी जायज मांगों के निराकरण की मांग की गई। धरना प्रदर्शन करने वालों में संगठन सचिव बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र उप्रेती, कैलाश चंद्र, ध्यान सिंह, उपेंद्र वल्लभ ध्यानी, रूपचंद्र आदि शामिल रहे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago