New Year 2024: उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नए साल पर मिल सकती है चार फीसदी डीए की सौगात

Share This News

राज्य कर्मचारियों को न्यू ईयर पर चार फीसदी महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। डीए की फाइल मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राजधानी पहुंचने के बाद फाइल पर अनुमोदन मिल जाएगा। इस बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मुख्यमंत्री से चार फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का अनुरोध किया है।

 

 

बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने डीए के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। अब मुख्यमंत्री को निर्णय लेना है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री से प्रस्ताव पर पहले ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।

 

 

 

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के साथ ही सरकार डीए का आदेश जारी कर देगी। सोमवार को महंगाई भत्ते की किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कर्मचारी हित में सरकार ने पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया है।

अब सभी कर्मचारियों की निगाहें चार फीसदी डीए पर लगी है। उत्तराखंड संयुक्त कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रांतीय प्रवक्ता आरपी जोशी ने मुख्यमंत्री से चार फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी करने और10,16,26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान लागू करने का शासनादेश भी जारी करने का अनुरोध किया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago