हाथों के इशारों पर कभी हंसती, तो कभी खेलती रही। इस दौरान सर्जरी टेबल पर 5 साल 10 महीने की बच्ची के चार घंटे कब निकल गए, उसे पता भी नहीं चला। इस चार घंटे के दौरान डॉक्टरों ने बिना बेहोश किए बच्ची की सर्जरी कर सिर से ट्यूमर निकाला। यह अपने आप में अनोखा मामला है। अभी तक बच्चों की सर्जरी बेहोश कर के की जाती थी। यह पहली बार है जब एम्स में बच्ची को बिना बेहोश किए सर्जरी की गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया के मेडिकल हिस्ट्री में इतनी कम उम्र के बच्चे का बिना बेहोश किए सर्जरी करने का यह पहला मामला है। बच्चों की सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण होती है। इनमें विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एम्स में जनवरी के पहले सप्ताह में 5 साल 10 महीने की एक बच्ची आई। बच्ची को सिर में दर्द, उल्टी सहित अन्य परेशानी थी। समय-समय पर उसे दौरे भी आ रहा था। एम्स में जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के सिर में ट्यूमर है। इस ट्यूमर को हटाने के लिए करीब दो साल पहले भी एक सर्जरी हो चुकी है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…