Jammu Kashmir : पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, जम्मू स्टेशन पर तैनात कर्मी हिरासत में, मिलती थी मोटी रकम

Share This News

जम्मू रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल विभाग के एक कर्मचारी को खुफिया जांच एजेंसी ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है।

 

 

आरोप है कि रेलकर्मी जम्मू में सैन्य ठिकानों, सुरक्षा एजेंसियों, रेलवे स्टेशन जैसे संदेनशील स्थानों की तस्वीरों समेत अन्य जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। उसकी शिनाख्त जम्मू रेलवे स्टेशन स्थित टेलिकम्युनिकेशन विंग में तैनात बेतिक लाल मीना के रूप में हुई है। वह राजस्थान का रहने वाला है। लंबे समय से वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। रेल कर्मी को हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्राें का कहना है कि शुक्रवार को सुबह राजस्थान की एक खुफिया एजेंसी की टीम रेलवे स्टेशन जम्मू पहुंची। टीम ने रेलकर्मी से पूछताछ करने के बाद उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया। सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसी आईबी की एक विंग ने पुख्ता जानकारी पर यह कार्रवाई की है।

पाकिस्तान में खुलता था फेसबुक
जानकारी के अनुसार, बेतिक का फेसबुक अकाउंट पाकिस्तान में खुलता था। दरअसल, बेतिक सैन्य कैंपों, रेलवे स्टेशन जम्मू और अन्य जगहों की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड करता था। इसके अलावा वह अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी यह जानकारियां अपलोड कर देता है। इसके फेसबुक समेत अन्य अकाउंट पाकिस्तान में खोले जाते थे और जानकारियां प्राप्त की जाती थीं।

हनीट्रैप के जरिये फंसने का भी शक
बेतिक लाल पाकिस्तान के लिए जासूसी क्यों और कब से कर रहा था फिलहाल अभी यह जांच का विषय है। इसमें हनीट्रैप का शक भी जताया जा रहा है। माना जा रहा है कि बेतिक हनीट्रैप के जरिये जासूस बना। इसके बदले अब उसे पाकिस्तान से अच्छी खासी रकम भी मिल रही थी।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago