Ram Mandir: उत्तराखंड में नौ दिनों तक रहेगी श्रीराम की गूंज, प्रदेश भर में मनाया जाएगा सांस्कृतिक उत्सव

Share This News

उत्तराखंड में उत्तरायणी पर्व से लेकर नौ दिनों तक श्रीराम गूंज रहेगी। 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्त को आदेश जारी किए। जिला व ब्लाक स्तर पर महिला और युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों समेत आम लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा और झांकी निकाली जाएगी।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग ने प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव का निर्णय लिया है। 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व है। इसी दिन से 22 जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्सव मनाया जाएगा।

इसमें विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहरी निकाय, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल दल, युवक मंडल दल, स्कूल, कॉलेज शामिल होंगे। इसके अलावा मंदिरों व घाटों पर दीपोत्सव, आरती, रामचरित मानस का पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago