Lakshadweep: ‘लक्षद्वीप की खूबसूरती और आतिथ्य मालदीव से कम नहीं’, घूमने आए पर्यटकों ने बांधे तारीफों के पुल

Share This News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप प्रवास और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पर्यटक लगातार इसकी चर्चा कर रहे हैं। मालदीव के मंत्रियों के आपत्तिजनक बयान के बाद वहां घूमने जाने वाले पर्यटकों ने बहिष्कार का एलान कर दिया। अब सैलानी बड़ी संख्या में लक्षद्वीप का रूख कर रहे हैं। लक्षद्वीप का अगाट्टी द्वीप प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के आतिथ्य के कारण सैलानियों की नई पसंद बनता जा रहा है।

घूमने आए सैलानियों ने कहा कि द्वीप में कुछ सुधार की गुंजाइश है, लेकिन इसे किसी भी मायने में मालदीव से कमतर नहीं माना जा सकता।

 

एक पर्यटक ने कहा कि आने वाले दिनों में यह दुनियाभर में लोकप्रिय होगा। अगाट्टी किसी भी पैमाने पर मालदीव से कम नहीं है। क्रूज से लैगून समुद्र तट पर घूमने आए पर्यटकों ने कहा कि यहां के सी बीच मालदीव से कम नहीं हैं। ओलिविया नाम की टूरिस्ट ने बताया कि वह कोलकाता से आई हैं। उनके पास केवल 3-4 घंटे का समय है। ऐसे में उन्हें लगता है कि लक्षद्वीप के लैगून और अगाट्टी को अच्छी तरह एक्सप्लोर करने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि, इस जगह की खूबसूरती मालदीव से कम नहीं है।

 

एक अन्य पर्यटक ने कहा कि लक्षद्वीप में पर्यटन से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य को शानदार तरीके से सहेजा गया है, लेकिन और काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने पर लक्षद्वीप में रहने वाला स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंग। अंडमान बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में लक्षद्वीप का और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इससे लोगों की आजीविका में सुधार होगा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago