प्राण प्रतिष्ठा: 20 जनवरी के बाद बाहर से आने वाले लोगों को नहीं मिलेगा अयोध्या में प्रवेश, लोकल को दिखाना होगा पहचान पत्र

Share This News

20 जनवरी से ही रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। अयोध्या धाम व शहर के भीतर रहने वालों को उनके घर तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा। अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों से पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को न निकलने की अपील की है।

 

 

20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। रामनगरी की सभी सीमाएं सील रहेंगी। 20 जनवरी से ही अयोध्या धाम के भीतर बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने की तैयारी है। इन वाहनों को उदया चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, नया घाट समेत अन्य एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाएगा। सिर्फ अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों को उनके घर तक जाने की छूट दी जाएगी। जिले के अन्य इलाकों से अयोध्या कैंट इलाके में आने वालों को शहर के भीतर नहीं रोका जाएगा। वह प्रशासन की ओर से जारी होने वाले डायवर्जन प्लान का पालन करके शहर के गंतव्य स्थल तक जा सकेंगे।

अयोध्या धाम में 20 जनवरी से सिर्फ स्थानीय लोगों को प्रवेश मिलेगा। फैजाबाद शहर में डायवर्जन के अलावा अन्य मार्गों पर लोग जा सकेंगे। डायवर्जन प्लान साझा कर दिया जाएगा। अयोध्यावासी मेजबान की भूमिका में हैं। उनसे अपील है कि अतिथियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए वह सहयोग करें। 21 व 22 जनवरी को न निकलें।

प्रवीण कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago