प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकर संक्रांति के दिन ‘पीएम जन मन योजना’ के अंतर्गत 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे। इस पैसे से देश के सुदूर इलाकों में रह रहे आदिवासियों के लिए पक्के आवास बनाए जाएंगे। पीएम आवास योजना के लिए चयनित लोगों के आवास के निर्माण के लिए जारी की जाने वाली यह पहली किस्त है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष 15 जनवरी को बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ पर सोमवार 15 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी देश के सौ जिलों से एक लाख लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात भी करेंगे।
देश के 100 जिलों के विभिन्न केंद्रों पर जुटे पीएम जन मन योजना के लाभार्थियों से मोदी से बातचीत के अवसर पर केंद्र-राज्यों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अधिकारी एक लाख लाभार्थियों को उन्हें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन धन खाते और अन्य योजनाओं के लाभ पत्र वितरित करेंगे। इस केंद्र के जरिए लोग विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…