सावधान: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे के नाम आ रहे फोन…साइबर ठगों ने बिछाया है ये नया जाल

Share This News

अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर भी साइबर ठगों ने ठगी का जाल बिछाया है। साइबर ठग लोगों को चंदे के नाम पर फोन कर रहे हैं। इस दौरान उनसे तमाम तरह की जानकारियां मांगकर उनके खातों में भी सेंध लगाई जा रही है। हालांकि, अभी तक एसटीएफ या साइबर थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन, एसटीएफ ने इस मामले में लोगों को सतर्क रहने अपील की है।

मालूम हो कि राममंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि ट्रस्ट को इतनी धनराशि मिली है कि अब तक उसका कुछ हिस्सा ही खर्च हो पाया है। बता दें कि देश में हर बड़े आयोजन या क्रियाकलापों से संबंधित मौकों को साइबर ठग भुनाने से पीछे नहीं रहते हैं। इनमें चाहे चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा हो या फिर कुछ और। अब साइबर ठगों ने मंदिर निर्माण में चंदे की मांग कर रहे हैं।

लोगों को इस तरह के फोन आ रहे हैं जिनमें मंदिर निर्माण के लिए तमाम संगठनों का हवाला देते हुए चंदा मांगा जा रहा है। इनमें कुछेक लोगों ने रकम जमा कराई लेकिन इसकी शिकायत अभी फिलहाल पुलिस से नहीं की गई है। बंजारावाला निवासी अरुण कुमार के पास शनिवार को एक फोन आया जो कंप्यूटरीकृत फोन कॉल थी। इसमें उनसे चंदे के लिए 100, 200 और इससे अधिक के लिए तमाम नंबर दबाने के लिए कहा जा रहा था।

 

 

फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत

अरुण कुमार जागरूक थे तो उन्होंने इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, आशंका इस बात की पूरी है कि अनजाने में लोग इन ठगों के जाल में भी फंस सकते हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत है। इसके लिए जल्द ही सोशल मीडिया पर भी एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। लोग क्यूआर कोड देने से बचें। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत फोन आने पर भी और भी ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ऐसी कॉल के लिए ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा भी ले रहे हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago