Uttarakhand Weather: हरिद्वार समेत चार जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, टनकपुर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत

Share This News

उत्तराखंड के कुछ जिलों में शुक्रवार को भी कोहरा परेशान करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल में भी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी।

 

 

टनकपुर में ठंड से अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा दम

क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

बृहस्पतिवार की सुबह मनिहारगोठ पुलिस चौकी को रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक का बायां हाथ कटा हुआ था और वह पिछले चार-पांच दिन से क्षेत्र में घूम रहा था।

उसे खटीमा क्षेत्र में भी कुछ समय तक घूमता देखा गया था। बता दें कि क्षेत्र में इस सीजन में ठंड के प्रकोप से दूसरी मौत है। करीब पखवाड़े भर पहले भी सालवनी के जंगल में करीब 45 वर्षीय अज्ञात की ठंड से मौत का मामला सामने आया था।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago