Ram Mandir Auyodhya : रामलला के अचल विग्रह की तस्वीर

Share This News

पवित्र नगरी अयोध्या श्रीराम के आगमन के लिए तैयार है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान का आज चौथा दिन है। कार्यक्रम के अनुसार ही रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है।

 

 

मंदिर से रामलला की पहली संपूर्ण तस्वीर सामने आई

राम मंदिर से भगवान रामलला की पहली संपूर्ण तस्वीर सामने आ गई है।  यह तस्वीर आंखों पर पट्टी हटने के बाद की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट के साथ चौथे दिन का अनुष्ठान शुरू हो गया है। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन किया गया।

 

 

रामनगरी अयोध्या में सीएम योगी ने रखी नए अध्याय की नींव

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि आयोध्यानगरी को उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का योगी सरकार का सपना वास्तविकता की शक्ल ले चुका है। इसमें शुक्रवार को एक और अध्याय जुड़ गया। अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव को लौटाने के साथ ही उसे आधुनिकता और विरासत के समावेश से विकसित करने की प्रक्रिया के अंतर्गत ‘नव्य अयोध्या’ परियोजना बेहद सफल हो रही है।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago