उत्तराखंड: 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे, बोलीं मंत्री- पांच हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Share This News

प्रदेश के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, इन केंद्रों के उच्चीकरण के बाद राज्य के शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार से अधिक महिलाओं को सहायिका के रूप में रोजगार मिलेगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को वर्ष 2023 में मिनी आंगनबाड़ी केद्रों के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। नए साल में इसकी मंजूरी मिली है। जो राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात है।

मंत्री ने कहा, इन मिनी केंद्रों के उच्चीकरण से आंगनबाड़ी बहनें सशक्त बनेंगी। सरकार आंगनबाड़ी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की ओर से पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेय में वृद्धि की गई थी। राज्य में 20067 आंगनबाड़ी केंद्र और 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हैं।

 

 

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय के साथ ही इन्हें मिलने वाले पुरस्कार की राशि में पहले ही वृद्धि की गई है। जिसे 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया गया। – रेखा आर्य, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

2 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

2 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago