रुद्रपुर । 11 साल पहले हुई हत्या के एक मामले में जिला जज की कोर्ट ने रुद्रपुर के भाजपा नेता को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
इस भाजपा नेता ने डीजे पर डांस करने के दौरान हिमांशु नाम के युवक को गोली मार दी थी। हत्या की यह वारदात बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में 23/24 मई 2013 को हुई थी, जिसका मुकदमा रुद्रपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने दर्ज कराया था।
अभियोजन के अनुसार केस के वादी वीरेंद्र कुमार के भतीजे हिमांशु अरोरा व मयंक अरोरा, दोस्त अंकुर कुमार और चाचा संजय अरोरा के साथ घटना की रात अपने पड़ोसी अमित अनेजा की शादी में शामिल होने बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के बार्डर पर स्थित होटल आर्क आए थे। रात 11 बजे हिमांशु दोस्तों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। तभी उसने अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर फायर किया। उसके रिवॉल्वर की गोली हिमांशु की कनपटी पर लगी थी।
मामले में अभियोजन ने नौ गवाह व अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। डीजीसी अमित सक्सेना का कहना था कि गवाहों और साक्ष्यों ने घटना को साबित किया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने उत्पल दीक्षित को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…