Vladimir Putin: ‘200 अरब डॉलर की संपत्ति, 70 करोड़ की नौका,’ दुनिया के सबसे अमीर राजनेता के पास कितनी दौलत?

Share This News

दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं के नामों की जब भी चर्चा होती है, तो सबसे ऊपर व्लादिमीर पुतिन का नाम नजर आता है। पुतिन दावा करते रहे हैं कि उन्हें रूस के राष्ट्रपति के रूप में केवल 1,40,000 डॉलर का सालाना वेतन मिलता है। लेकिन, उनकी जीवनशैली और निजी संपत्ति की खबरें एक अलग ही कहानी बताती हैं। बताया जाता है कि उनकी निजी संपत्ति करीब 200 अरब डॉलर है। इसके अलावा, उनके पास 800 वर्ग फुट के अपार्टमेंट, एक ट्रेलर और तीन कारों का स्वामित्व है।

 

 

पुतिन की काला सागर की हवेली
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1990 के दशक के दौरान रूस के एक प्रमुख निवेशक ने दावा किया था कि पुतिन की निजी संपत्ति 200 अरब डॉलर है। तबसे यह दावा लगातार छपता रहता है। इससे पुतिन की दौलत से जुड़े रहस्य में नई-नई परतें जुड़ती रहती हैं। उनकी निजी संपत्ति में काला सागर की एक चर्चित हवेली भी है। इसको ‘पुतिन का कंट्री कॉटेज’ के नाम से जाना जाता है।

 

 

पुतिन की हवेली में क्या है?
बताया जाता है कि अपने बयानों के विपरीत पुतिन के पास ग्रीक देवताओं की मूर्तियों से सजा हुआ एक संगमरमर का स्विंमिंग पूल, एक एम्फीथिएटर, एक अत्याधुनिक आइस हॉकी रिंक, एक वेगास शैली का कसीनों और एक नाइट क्लब है। इस हवेली के इंटीरियर में 5,00,000 डॉलर का डाइनिंग रूम फर्नीचर; 54,000 डॉलर का एक बार टेबल; 850 डॉलर की कीमत वाला टॉयलेट ब्रश और 1,250 डॉलर कीमत वाले टॉयलेट पेपर होल्डर से सजा हुआ वॉशरूम शामिल है।

 

 

पुतिन की फिजूलखर्जी की सूची में ये चीजें शामिल
‘फॉर्च्यून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस भव्यता को बनाए रखने के पुतिन को चालीस कर्मचारियों और बीस लाख डॉलर के सालाना खर्च की जरूरत होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति की फिजूलखर्ची की सूची में 19 अन्य घर, 700 कारें, 58 विमान व हेलीकॉप्टर और 716 मिलियन डॉलर के विमान शामिल हैं। जिन्हें ‘द फ्लाइंग क्रेमलिन’ नाम दिया जाता है।

 

 

 

सत्तर करोड़ की नौका और लग्जरी घड़ियां
इसके अलावा, उनके पास शेहेराजादे नाम की नौका भी है, जिसकी कीमत 700 मिलियन (70 करोड़) डॉलर है। उनके पास लग्जरी घड़ियों का एक संग्रह भी है। जिनमें 60,000 डॉलर से लेकर 5,00,000 डॉलर के मूल्य की घड़ियां भी शामिल हैं। इन घड़ियों की कीमत पुतिन के द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित सालाना वेतन से छह गुना ज्यादा है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

4 weeks ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago