Uttarakhand: श्रीदेव सुमन विवि में अब छात्रों को पढ़ाया जाएगा रामचरितमानस, बोर्ड ऑफ स्टडीज से मिली स्वीकृति

Share This News

नए शिक्षा सत्र से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अब छात्रों को रामचरितमानस भी पढ़ाया जाएगा। इससे छात्रों को भगवान श्रीराम और उनके जीवन को नजदीक से जानकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

 

रामचरितमानस पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विवि प्रशासन को बीओएस (बोर्ड आफ स्टडीज) से स्वीकृति मिल गई है। रामचरितमानस का पाठ्यक्रम बनकर तैयार है। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया, रामायण एवं रामचरितमानस का व्यावहारिक दर्शन एवं व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका नाम से स्नातक स्तर के छात्रोें के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

 

 

 

पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए पूर्व में विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की ओर से तैयार पाठ्यक्रम को बोर्ड ऑफ स्टडीज ने शुरू करने की अनुमति भी प्रदान कर दी है। आगामी सत्र से विवि के छात्र स्नातक स्तर पर इस पाठ्यक्रम को पढ़ सकेंगे। बताया, भारतीय संस्कृति के परिचायक सत्य, अहिंसा, धैर्य, क्षमा, त्याग, निष्ठा, मानवता, प्रेम, शांति, लोक संग्रह आदि भावों का रामचरितमानस में संग्रह है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

2 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

2 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago