कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसियों में ने उनका भव्य स्वागत किया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में खरगे के स्वागत के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश को बचाने वाले हैं।
घोटाला बर्दाश्त नहीं करेंगे: नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार और माफियाओं की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्यान घोटाला बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं। दलितों, युवाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बता दें, कि पुलिस लाइन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय घेर लिया था। कई घंटे तक बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दखल दिया। उनके दखल से मामला शांत हुआ और अनुमति मिल गई।
शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर लैंडिंग की स्थिति देखने पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि ऐसी कोई अनुमति नहीं है तो उन्होंने एसएसपी अजय सिंह से संपर्क की कोशिश की लेकिन उनके बैठक में व्यस्त होने के चलते बात नहीं हो पाई।
धस्माना ने बताया कि इसके बाद उन्होंने डीजीपी अभिनव कुमार को फोन किया लेकिन बाहर होने के चलते उन्होंने एडीजी से बात करने को कहा। एडीजी ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच वह बात करते-करते पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। वहां बात बनती न देख कांग्रेस अध्यक्ष माहरा व उपाध्यक्ष धस्माना धरने पर बैठ गए।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…