Uttarakhand Snowfall :: मसूरी से नैनीताल तक उत्तराखंड में बर्फबारी सफेद चादर में लिपटे पर्यटन स्थल

Share This News

पहाड़ में दो दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण चारों धामों और ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, पर्यटन स्थल औली, मसूरी, धनोल्टी, चकराता और नैनीताल में भी ताजा बर्फबारी हुई।

वहीं, अब प्रदेश भर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

 

चमोली जनपद में दो दिनों से चल रही बर्फबारी से 50 से अधिक गांव बर्फ के आगोश में समा गए हैं। इन गांवों में खेल खलियान से लेकर आम रास्ते तक बर्फ से ढक गए हैं।

 

 

पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी मे भी बर्फबारी शुरू हो गई। मसूरी में गुरुवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ।बर्फबारी के बाद चकराता पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। बृहस्पतिवार को करीब एक हजार पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे।पर्यटकों ने लोखंडी, जाड़ी, धारना धार, आलू मंडी, लाल कुर्ती सप्लाई, रामताल, चिरमिरी टॉप, ठाणा डांडा आदि स्थलों में बर्फबारी के बीच जमकर मौज मस्ती की। बदरीनाथ धाम में चार और हेमकुंड साहिब में करीब पांच फीट ताजी बर्फ जम गई है। गंगोत्री में एक फीट और यमुनोत्री धाम में तीन फीट बर्फ जमी। वहीं, उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई।नैनीताल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार साल की पहली बर्फबारी हो चुकी है। हल्की बारिश होने के बाद नैनीताल के नैनापीक क्षेत्र में  बर्फबारी हुई।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago