मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया, इसमें मेरा हाथ नहीं; सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल, जानें क्या है मामला

Share This News

नैनीताल में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से लापता हुई युवती के होटल में मिलने के बाद सोशल मीडिया में कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। जिसमें बाघ की फोटो लगाकर ..मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया लिखा गया है। इसके साथ भी कई अन्य फोटो वायरल हो रहे हैं। लोग उक्त घटना से बाघ से जोड़कर मीम्स व पोस्ट बनाकर सोसश मीडिया में प्रसारित कर रहे हैं।

शुक्रवार को एक युवती ग्रामीण क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। जो 24 घंटे के बाद गांव से लगभग 35 किलोमीटर दूर नैनीताल के एक होटल में मिली। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद युवक को भी दबोच लिया है।

 

यह खबर जब लोगों को पता चली तो सोशल मीडिया में बाघ के फोटो लगाकर लोगों ने कई पोस्ट वायरल की। इसमें बाघ की फोटो में मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया, मां कसम मैने बोला था इस मैटर में मेरा कोई हाथ नहीं, क्यों बदनाम कर रहे हो मुझे असली शिकारी तो मनुष्य है.. लिखी पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। वहीं कई पोस्टों में लोग बाघ व तेंदुए को बेवजह बदमान करने की बात कर रहे हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago