Facebook-Instagram Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

Share This News

FB Insta Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से यूजर्स परेशान हैं. ट्विटर पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा. यूजर्स मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.

Facebook Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं.

फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा है. इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.

इस दौरान लोग मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग के मजे लेने में भी पीछे नहीं रहे. लोगों ने जकरबर्ग की मार्फ्ड फोटो शेयर की. इसमें जुकरबर्ग तार काटते नजर आ रहे हैं.

यह पहली बार नहीं है, जब मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए हैं. फेसबुक पर लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है. पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे.

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago