Uttarakhand: प्रदेश में शहद को बाजार में उतारेगा आंचल ब्रांड, हरिद्वार में किया गया एफपीओ का गठन

Share This News

प्रदेश में दूध का कारोबार कर रही उत्तराखंड सहकारी दुग्ध फेडरेशन (यूसीडीएफ) जल्द ही आंचल ब्रांड का शहद भी बाजार उतारेगा। इसके लिए फेडरेशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में हरिद्वार जिले में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन किया है। जिसके माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसानों की दोगुनी आय करने के लिए मौनपालन से भी जोड़ा जाएगा।

 

अब तक एफपीओ ने 450 से अधिक सदस्य बनाए हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहद की बढ़ती मांग को देखते हुए दुग्ध विकास विभाग ने दूध के साथ शहद के कारोबार में कदम उठाने का निर्णय लिया है।

 

किसानों को शहद उत्पादन से भी जोड़ा जाएगा
अभी तक यूसीडीएफ के माध्यम से आंचल ब्रांड के नाम से दूध का व्यवसाय किया जाता है। दुग्ध सहकारी समितियों से प्रदेश के 52 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं, जिनसे प्रतिदिन 2.25 लाख लीटर दूध एकत्रित किया जाता है। इसके बाद दूध को आंचल ब्रांड के नाम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है।

 

 

 

खुले और पैकेट बंद दूध के साथ ही आंचल मीठी लस्सी, मसाला छाछ, क्रीम, आइसक्रीम, दही, घी, पनीर आंचल ब्रांड के नाम से बिक रहे हैं।पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जल्द ही आंचल शहद को लांच किया जाएगा। दूध का व्यवसाय करने वाले किसानों को शहद उत्पादन से भी जोड़ा जाएगा।

कहा, इससे किसानों को दोगुनी आय प्राप्त होगी। बताया, शीघ्र ही विभाग के माध्यम से नेशनल बी बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा। एफपीओ से जुड़े किसानों को मौनपालन के लिए बॉक्स और मधुमक्खी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago