उत्तराखंड में पौड़ी जिले के डांडामंडी के पास स्थित मदनपुर गांव के मूल निवासी जाने माने फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया, उनके बड़े भाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और सबसे बड़े भाई सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हिमांशु धूलिया शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचे। यहां गांव में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे पारिवारिक कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे।
गांव के शिवनागली मंदिर में पूजा-अर्चना व परिजनों से मुलाकात के बाद वे शाम को ही लैंसडौन पहुंच गए। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व जाने माने पत्रकार अपने दादा स्व. पंडित भैरवदत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार समारोह के आयोजन के लिए स्थल चयन से संबंधित जानकारी ली।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…