हरक सिंह रावत की बहू अनुकीर्ति गुसाईं रावत ने भी कांग्रेस से नाता तोड़ा

Share This News

कोटद्वार। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को छोड़कर जाने वालों का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में कांग्रेस को करारे झटकों के साथ ही गहरे सदमे भी लग रहे हैं। कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद गत विधानसभा चुनाव में लैन्सडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकीर्ति गुसाईं ने भी आज कांग्रेस से नाता तोड़कर इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वह भी शीघ्र ही भाजपा में शामिल होने वाली हैं। कांग्रेसियों के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का सिलसिला यदि इसी तरह जारी रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago