राजनाथ सिंह के पास 5.14 करोड़ की संपत्ति, पत्नी के पास 52 लाख का सोना, 12 किलो चांदी

Share This News

राजनाथ सिंह ने लखनऊ ने पर्चा भर दिया है। संसदीय सीट लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पास वर्ष 2019 में कुल 5.14 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। पांच साल में यह बढ़कर 5.14 करोड़ रुपये हो गई है। इनमें राजनाथ सिंह के पास कुल संपत्ति 3,11,32,962 और अचल संपत्ति की कीमत 3,34,80,580 है। यह जानकारी उनके द्वारा पेश किए गए चुनावी हलफनामे से मिली।

 

 

वर्ष 2019 में नामांकन दाखिल करने के दौरान राजनाथ सिंह द्वारा घोषित संपत्तियों में कुल चल संपत्ति 1.64 करोड़ जबकि पत्नी के पास 53.03 लाख नगदी, बैक जमा, निवेश इत्यादि के दर्शाए गए थे। उन्होंने तब खुद के पास 68 हजार की नगदी संग 1.90 लाख के स्वर्ण जेवरात व 3 लाख के कीमती रत्न दर्शाए थे। सोमवार को दाखिल किए गए नामांकन में उन्होंने अपने पास 75 हजार और पत्नी के पास 45 हजार नकदी बताई है।

वह शस्त्र रखने के भी शौकीन हैं और उनके पास एक 32 बोर की रिवाल्वर और एक दो नाली बंदूक भी है। राजनाथ सिंह के पास चार लाख 20 हजार का सोना और चार लाख के रत्न हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 52 लाख 50 हजार का सोना और नौ लाख 37 हजार 500 की चांदी (12:50 किलो) है। राजनाथ सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

 

इस सीट से तीसरी बार नामांकन
लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट पर वह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago