विदेशी जेलों में 8,343 भारतीय कैदी बंद, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Share This News

Online Desk : दुनिया भर की विभिन्न जेलों में कुल 8,343 भारतीय कैदी बंद हैं। विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, वी मुरलीधरन ने लोकसभा में गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार विदेशी जेलों सहित विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

 

 

यूएई में सबसे अधिक भारतीय कैदी

उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सबसे अधिक 1,926 भारतीय कैदी हैं। इसके बाद सऊदी अरब में 1,362 और नेपाल में 1,222 कैदी बंद हैं। मुरलीधरन ने आगे कहा, ‘मंत्रालय के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार, विदेशी जेलों में विचाराधीन कैदियों सहित भारतीय कैदियों की संख्या 8,343 है।

 

 

मुरलीधरन ने बताया

मुरलीधरन ने कहा कि विदेशों में भारतीय मिशन स्थानीय कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने 31 देशों के साथ सजायाफ्ता व्यक्तियों (टीएसपी) के हस्तांतरण के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago