NDA गठबंधन:पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा, मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश; 8 जून को ले सकते हैं शपथ

Share This News

पीएम मोदी ने बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की। मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11.30 बजे आखिरी बैठक हुई। इसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई। इसके बाद मोदी राष्ट्रपति भवन गए और अपना इस्तीफा सौंपा।

मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिलीं हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

आज शाम 4 बजे NDA के घटक दलों की बैठक भी होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहेंगे। PM मोदी ने दोनों को कल फोन कर बैठक में शामिल होने को कहा था।

NDA की बैठक के बाद सभी सहयोगी दल आज ही PM मोदी के पक्ष में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पत्र सौंप सकते हैं। इसके बाद PM मोदी राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

admin

Recent Posts

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 days ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

7 months ago