Chitrashi Rawat Marriage: मेहंदी में दिखा चक दे गर्ल का उत्‍तराखंडी अंदाज, पहाड़ी टोपी पहन थिरकीं, तस्‍वीरें

Share This News

Online Desk  : देहरादून : Chitrashi Rawat Marriage: चक दे गर्ल अभिनेत्री चित्राशी रावत आज शनिवार को बिलासपुर में अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। चित्राशी देहरादून की रहने वाली हैं और चक दे फ‍िल्‍म में कोमल चौटाला के रूप में उन्‍होंने काफी ख्‍याती हासिल की।

अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ चित्राशी ने प्रेममई फ‍िल्‍म में काम किया है। दोनों करीब 10 साल से दोस्‍त भी हैं। चित्राशी के परिवार और दोस्‍तों में खुशी का माहौल व्‍याप्‍त है। शुक्रवार तीन फरवरी को बिलासपुर में ही चित्राशी की मेहंदी और हल्‍की कार्यक्रम था।

 

 

अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान पहाड़ी टोपी पहनकर जमकर थिरकीं। चित्राशी की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म चक दे इंडिया की टीम भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर पहुंची है। शुक्रवार को अभिनेत्री चित्राशी और अभिनेता ध्रुवादित्य भगवानी की मेहंदी की रस्में निभाई गईं। शनिवार को चित्राशी, ध्रुवादित्य के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

 

 

लंबे समय तक दोस्त रहे ध्रुवादित्य और चित्राशी अब विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर के होटल ईस्ट पार्क में दोनों सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को चित्राशी और ध्रुवादित्य की मेहंदी सेरेमनी हुई। इसमें चित्राशी ने जमकर ठुमके लगाए। इस समारोह में चक दे इंडिया की टीम के सदस्य भी शामिल हो रहे हैं।

 

वे भी चित्राशी के साथ खूब मस्ती और जमकर थिरकते दिखे। फिल्म अभिनेत्री चित्राशी रावत विवाह को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ मेहंदी कार्यक्रम का आनंद उठाया। शादी में शामिल होने के लिए चक दे इंडिया में काम कर चुकीं अभिनेत्री बलवीर कौर, गुंजन लखवानी, रानी विस्फोटा और विद्या नायक भी बिलासपुर पहुंची हैं।

 

चित्राशी और ध्रुव की शादी में शामिल होने आईं अभिनेत्री सीमा आजमी ने कहा कि दोनों मेरे दोस्त हैं। चित्राशी के साथ मैंने चक दे इंडिया में काम किया था। यह हमारे घर की शादी है। होटल को सजाया गया है और यहां काफी मजा आ रहा है। पहले मुझे लग रहा था कि नहीं आ पाऊंगी। आखिर मैं यहां आ गई और अब यहां मस्ती करनी है।

 

 

ध्रुवादित्य ने रेडियो जाकी के रूप में शुरू किया करियर

ध्रुवादित्य ने रेडियो जाकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरिज के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में काम कर रहे हैं। ध्रुवादित्य को छत्तीसगढ़ से काफी लगाव है। इसलिए उन्होंने विवाह के लिए बिलासपुर को चुना है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago