609 से 167 तक का सफर: री-नीट रिजल्ट में NTA का कारनामा, बार-बार बदले अंक; छात्रा ने शिक्षा मंत्री से की शिकायत
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की बड़ी तकनीकी लापरवाही सामने आई है। आधिकारिक आंसर-की के अनुसार छात्रा को 609 अंक मिल रहे थे, लेकिन परिणाम जारी होने पर पहले 540 और फिर अचानक घटकर 167 अंक हो गए। छात्रा ने शिक्षा मंत्रालय से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।