Online Desk : भारत सरकार ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए 232 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। गौरतलब है ये सभी ऐप्स सट्टेबाजी, जुआ और अनाधिकृत ऋण सेवा में शामिल थी जिन्हें चीनी सहित विदेशी संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा था।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद इन ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। सट्टेबाजी, जुआ और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गलत कामों में शामिल 138 ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश तो 4 फरवरी की शाम को ही जारी हो गया था। लेकिन इसके साथ ही अनधिकृत ऋण सेवा में लगी 94 ऐप्स को भी अब ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
इन सभी ऐप्स को चीन के साथ कई अन्य विदेशी संस्थाएं भी चला रही थी। सरकार के अनुसार इन ऐप्स को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रही थी। हालांकि सरकार ने कौन सी 232 ऐप्स को ब्लॉक किया है अभी उसकी जानकारी नहीं मिली है।
भारत सरकार चीन जैसे देशों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार उसे हर मोर्चे पर कमजोर कर रही है। सरकार ने पिछले साल चीन सहित विभिन्न देशों द्वारा बनाई गई 348 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया था। इन ऐप्स को नागरिकों की प्रोफाइलिंग के लिए यूजर की जानकारी एकत्र करने और इसे गलत तरीके से विदेशों में भेजने के लिए दोषी पाया गया है।
इसके अलावा सरकार ने सितंबर 2020 में डेटा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 117 चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था। बता दें इस ब्लॉक की गई ऐप्स की सूची में लोकप्रिय PUBG भी शामिल थी। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से ही सरकार ने Camscanner जैसी लोकप्रिय ऐप को भी ब्लॉक कर दिया।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…