UP Board Exam 2023: नकल कराने वालों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई, संपत्ति की जाएगी कुर्क

Share This News

Online Desk : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभाग सक्रिय है। नकल माफियाओं पर शिक्षा परिषद की नजर टेढ़ी है। शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि, अगर किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत मिलती है तो तत्काल जिम्मेदार पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क कराई जाए।

 

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बनाए गए 101 केंद्र

डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया जिले में उप्र बोर्ड परीक्षा के लिए 101 केंद्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 63020 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि बीते दिनों परीक्षा को लेकर हुई वीडियो क्रांफ्रेंसिंग में निर्देश मिले हैं कि ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जाए जो नकल कराने की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। ऐसे लोग जो सांठ-गांठ कर परीक्षा में नकल कराते हैं। उनके विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी।

 

रासुका की भी होगी कार्रवाई

बताया कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था को बाधित किया तो उसके खिलाफ रासुका की भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देशन में नकल रोकने के लिए जिले में पांच जोनल, 23 सेक्टर व 101 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं सहित प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में पुलिस तैनात रहेगी।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

2 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago