Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल

Share This News

Online Desk : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शादी के बाद नई दुल्हन के बारे में ऐसा खुलासा हुआ, जिसे जानकर पति भी हैरान रह गया। 11वें दिन नई दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। पति ने चालाकी दिखाते हुए फोन की रिकॉर्डिंग चालू कर दी। इस रिकॉर्डिंग को जब बाद में पति ने सुना तो नई दुल्हन का प्लान जानकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल ही मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुल्हन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है। ये गैंग लोगों को लूटने के लिए फर्जी शादी कराता है।

युवक की  कराई गई थी फर्जी शादी

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव के युवक की फर्जी शादी बनारस से गैंग के सदस्यों ने कराई। घर आने के बाद महिला की फोन पर की जा रही बातों को युवक ने सुन लिया। इसके बाद चुपके से फोन की कॉल रिकॉर्डिंग चालू कर दी। इसमें बनाए जा रहे प्लान की पूरी बात रिकॉर्ड हो गई। इससे उनके षड्यंत्र की जानकारी हो सकी। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह को तहरीर दी गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन निवासी बनारस और गैंग के सदस्य अनिल कुमार निवासी मिश्री थाना रिजोर, धर्मेंद्र कुमार व राहुल कुमार निवासी प्रकाश टॉकीज के पास थाना व शहर हाथरस को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ में रची गई साजिश

एसएसपी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गैंग के सदस्यों ने लखनऊ में एक युवती दिखाई। 16 जनवरी को बताया कि जिस युवती से रिश्ता तय हुआ था वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इसके बाद दूसरी युवती दिखाई और 27 जनवरी को विवाहित महिला से शादी करा दी। बताया कि गैंग के सदस्य शादी करवाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।

 

गहने और रुपए लेकर हो जाती हैं फरार

दुल्हन बनकर आई महिला मौका पाकर घर से गहने और रुपए लेकर फरार हो जाती है। जिन युवकों की शादी नहीं हो रही होती है, उन्हें शादी कराने का झांसा देकर फंसाया जाता है। जब पीड़ित अपने रुपये तथा गहने वापस मांगते हैं तो दहेज और दुष्कर्म के मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उसे डरा देते हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 days ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 week ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

7 months ago