पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग

Share This News

News Uttaranchal   : पौड़ी गढ़वाल की नगर पालिका पौड़ी की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौड़ी के जनकल्याण मंच और शहर वासियों के साथ मिलकर रैली निकाली। वहीं इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद और नगरपालिका अध्यक्ष इस्तीफा दो के ज़ोरदार नारे लगाए गए।

 

 

वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी ने कहा कि जिस तरह से लगातार पौड़ी नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं और मामले में दोषी पाए जाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने नागरिक कल्याण मंच के साथ मिलकर नगरपालिका परिसर का घेराव किया और साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार ने पालिका अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के मामले में पद मुक्त नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

 

 

उधर कांग्रेस नेत्री सरिता नेगी ने बताया कि चमोली में केवल टेंडरों में हेराफेरी के आरोप में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को तो, प्रदेश सरकार द्वारा बर्खास्त करने का काम कर दिया गया, लेकिन वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें पद मुक्त नहीं किया गया है। जो प्रदेश सरकार की दोहरी नीति को उजागर करता है। वहीं अगर भ्रष्टाचार सिद्ध होने के बाद भी नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी को जल्द बर्खास्त नही किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी आम जन के साथ मिलकर पौड़ी में उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago