Online Desk : तुर्कीए में आए महाविनाशकारी भूकंप में उत्तराखंड के कोटद्वार का युवक विजय कुमार गौड़ लापता हो गया। युवक की कोई खबर न लगने से परिजन परेशान हैं। विजय बेंगलुरू की कंपनी के कार्य से तुर्किये गया था। लेकिन अब उसका कुछ पता नहीं लग रहा है।
भूकंप के बाद से ही बात न होने के चलते विजय के बड़े भाई ने एसडीएम, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से उसे खोजने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि वह भूकंप से ध्वस्त हुए होटल में ही रुका था।
कोटद्वार के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी के माध्यम से विदेश मंत्रालय से लापता युवक की जानकारी जुटाई जाएगी। युवक को खोजने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…