मेडिसिन होम डिलीवरी के नाम पर घिनौनी करतूत, दवा में मिलाई नशे की गोलियां, बेसुध हुई महिला तो किया दुष्‍कर्म

Share This News

देहरादून: Dehradun Crime: दवा विक्रेता अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक महिला से चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। दो बार गर्भवती होने पर आरोपित और उसकी पत्नी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया।

घटना की जानकारी जब महिला के पति को मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

आरोपित ने कहा- दवाइयां घर ही पहुंचा दिया करेगा

थानाध्यक्ष राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला दवा व अन्य मेडिकल का सामान लेने के लिए राजपुर रोड पर जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी में जाती थी।

 

 

वहां दवा विक्रेता अंशुल राणा ने महिला की जान पहचान हो गई। इस पर अंशुल ने महिला से कहा कि वह आपको दुकान में आने की जरूरत नहीं है वह दवाइयां घर ही पहुंचा दिया करेगा।

महिला की अश्लील वीडियो भी बना दी

इस पर 29 सितंबर 2022 को आरोपित दवाइयां पहुंचाने के बहाने महिला के घर तक पहुंच गया और उसकी मंगवाई हुई दवाई के साथ नशे की गोलियां मिलाकर दे दी।

आरोप है कि जब घर में महिला बेसुध हो गई तो अंशुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना दी और इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

 

महिला पर पति से अलग होकर शादी करने का दबाव बनाया

अक्टूबर महीने में महिला गर्भवती हो गई। महिला का कहना है कि जब उसने अंशुल को इस बारे में अपने पति को बताने की बात कही तो अंशुल ने उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिला दी, जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया।

इसके बाद अंशुल ने महिला पर पति से अलग होकर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया। जब महिला ने आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

 

महिला का आरोप है कि जब उसका पति काम के सिलसिले में बाहर जाता था तो आरोपित उसके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। जनवरी 2023 में वह दोबारा गर्भवती हुई तो महिला ने अपने पति को सब कुछ बता दिया।

आरोपित अंशुल राणा की पत्नी पिंकी राणा ने महिला को अपने घर बुलाया और दोबारा उसका गर्भपात करवा दिया। महिला के पति की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित अुंशल राणा निवासी जाखन राजपुर रोड और उसकी पत्नी पिंकी राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago