Haridwar: झूमते-नाचते बरातियों को रौंद कर निकल गई बेकाबू स्कॉर्पियो, खौफनाक हादसे में गई एक की जान, 31 घायल

Share This News

Haridwar : बहादराबाद थाना क्षेत्र में सड़क पर बेकाबू कार ने बरातियों को रौंद डाला। एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 31 लोग घायल बताए गए हैं। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।

जबकि कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर ज्वालापुर सीओ निहारिका सेमवाल और बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया जबकि यातायात को सामान्य कराया गया। मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

10 बराती अस्पताल में भर्ती हैं जबकि  कुल 31 घायल हुए हैं। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कार चालक भी घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

2 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

2 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago